जरूर जाने -हीमोग्लोबिन बढ़ाने के रामबाण नुस्खे

हीमोग्लोबिन  Hemoglobin के स्तर के कम हो जाने से ही महिला के शरीर में कमजोरी और रंग का पीला पड़ जाना होता है। प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को उचित खान-पान की बहुत जरूरत होती है, ताकि शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बनाए रखा जाए। क्योंकि, इन दिनों महिलाओं को बहुत अधिक ऊर्जा की जरूरत होती है। ऐसे में, यदि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में खून की कमी होती है तो इससे एनीमिया होने का खतरा होता है। प्रेगनेंट महिला के शरीर में खून की कमी होने का मुख्य कारण उनके शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर का गिर जाना है। लगभग 60 प्रतिशत बच्चे एनीमिया के शिकार हैं। हालाँकि, एनीमिया उस अवस्था को कहते हैं जब खून में हीमोग्लोबिन का स्तर औसत से कम हो जाता है। ऐसी अवस्था में खून में ऑक्सीजन कम मात्रा में घुल पाता है और पर्याप्त ऑक्सीजन ना मिलने के कारण बच्चे जल्दी थक जाते हैं।
लक्षणः
बाल गिरना या झड़ना।
जीभ में पीड़ा
सांस लेने में परेशानी।
कमजोरी औऱ थकान
रंग पीला पड़ जाना।
नाखून, आंख और होंठों का रंग पीला।

Hemoglobin का स्तर बढ़ाने  के रामबाण नुस्खे 
गुड़ का सेवन-  हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए आप गुड़ को भी अपने आहार में शामिल कर सकती हैं, क्योंकि यह खून को तेज़ी से बढ़ाने का काम करता है। इसके लिए आप रात को सोते समय दूध में गुड़ डालकर पिएं। एक चम्मच गुड़ में 3.2 मि.ग्रा. आयरन होता है। इसीलिए एनीमिया से ग्रस्त लोगों को रोज 100 ग्राम गुड़ जरूर खाना चाहिए।

चुकंदर- इसमें आयरन के तत्‍व बहुत अधिक मात्रा में पाए जाते हैं, क्योंकि यह खून में हीमोग्लोबीन का निर्माण व लाल रक्त कणों की सक्रियता को बढ़ाता है। इसलिए आप अपने बच्चे को चुकंदर का जूस या इसकी प्यूरी बना कर खिलाएं। इसके अलावा चुकंदर को सलाद के रूप में या जूस बनाकर लिया जा सकता है।

पालक- गर्भावस्था में भी पालक का सेवन शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए लिया जा सकता है। क्योंकि, पालक में भी आयरन पर्याप्त मात्रा में होता है। इसलिए पालक को अपने आहार में जरूर शामिल करें। पालक को उबालकर उसका सूप भी बनाया जा सकता है। इसका सूप पीने से बहुत जल्दी खून बढ़ता है। 

आयरन की गोलियां- हालाँकि, गर्भावस्था के दौरान अधिकांश महिलाओं में हिमोग्लोबीन का स्तर सामान्य से कम ही पाया जाता है और यही कारण है कि महिलाओं को गर्भ धारण करने के साथ ही आयरन की गोलियां लेने की सलाह दी जाती है। 



टमाटर- टमाटर में भरपूर मात्रा में विटामिन सी और लाइकोपिन पाया जाता है। इसमें मौजूद विटामिन सी आयरन को अब्जॉर्ब करने में मदद करता है।  इसीलिए ये शरीर के लिए नेचुरल कंडिशनर का भी काम करता है।
अनार- न केवल बच्चे को बल्कि बड़े लोगों में भी तेज़ी से हीमोग्लोबिन बढ़ाने का काम करता है। इसलिए आप अपने बच्चे को घर में निकाला हुआ अनार का जूस पीने के लिए दें।


मुनक्का- हीमोग्लोबिन को तेज़ी से बढ़ाने के लिए जाना है। ऐसे में, इसको रात को ही पानी में भिगो दें, और सुबह इसके पानी को छानकर बच्चे को पीला दें। कुछ ही दिनों में हीमोग्लोबिन सामान्य हो जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

कब्ज का परमानेंट इलाज

गोरापन और सुंदरता कैसे पाए- रामबाण इलाज,

सर्दियो में ऐसे करे अपने नन्हें -मुन्नों की देखभालǃ रहेगे सदा सवस्थ।- Baby Care in Winter