क्या गिलोय के ये लाभ जानते है आप ?
गिलोय ( Giloy )बेल बहु उपयोग आर्युवेदिक औषधि है। गिलोय में फास्फोरस, आयरन, कैल्शियम, विटामिनस और मिनरलस बहु मात्रा में मौजूद होते हैं। गिलोय एक तरह से प्राकृतिक एन्टीबायोटिक के साथ एन्टीबायरल औषधि है, जोकि बुखार से लेकर कफ, पित्तनाशक तरह-तरह के रोगों को ठीक करने में सक्षम है। गिलोय से आजकल कई तरह की दवाईयां बनाई जा रही है। गिलोय के पत्ते दिखने में पान के पत्तों की तरह दिल के आकार में होते हैं। इसमें मधुमेह विरोधी, कैंसर विरोधी, एचआईवी विरोधी, उद्वेष्टरोधक, गठिया विरोधी, एंटी-इन्फ्लोमैटेंट, एंटीऑक्सिडेंट, एंटी-माइक्रोबियल, एंटी विषाक्त, एंटी एलर्जी, एंटी पैरेथिक, एंटी मलेरिया, एंटी ट्यूमर और जिगर की सुरक्षात्मक गुण हैं गिलोय एक रसायन है जो रक्तशोधक, ओजवर्धक, हृदयरोग नाशक ,शोधनाशक और लीवर टोनिक भी है। गिलोय के रस में शहद मिलाकर लेने से बार-बार होने वाला बुखार ठीक हो जाता है। या गिलोय के रस में पीपल का चूर्ण और शहद को मिलाकर लेने से तेज बुखार तथा खांसी ठीक हो जाती है। गिलोय ( Giloy ) का एक चम्मच चूर्ण और काली मिर्च तथा शहद मिलाकर चाटने से पीलिया रोग में फायदा मिलता है। मूत्र की जलन...