Posts

Showing posts with the label आँखों की देखभाल

आँखों की देखभाल और रौशनी बढ़ाने के लिए सरल उपाय-eyes problem In hindi

Image
कुछ लोगों के आँखों के नीचे की त्वचा का रंग बदल जाता है और उसमें कालापना आ जाता है। इसे आंखों का काला घेरा (Periorbital dark circles या केवल 'dark circles') कहते हैं। यह समस्या लड़कियों में विशेष रूप से होती है। यह लक्षण कई कारणों से प्रकट हो सकते हैं।  कारण इसके पीछे कई कारण होते हैं जैसे शरीर में पानी की कमी, तनाव, धूप और प्रदूषण में ज्यादा देर रहना, अनियमित दिनचर्या आदि। कई बार हम समझ नहीं पाते, लेकिन डार्क सर्कल्स की समस्या एलर्जी का भी नतीजा हो सकता है। यह एलर्जी किसी क्रीम, कॉस्मेटिक या दवाई से हो सकती है। ऐसे मामलों में तुरंत डॉक्टरी सलाह लेने में ही भलाई है, नहीं तो समस्या कोई और रूप ले सकती है। यह समस्या अनुवांशिक भी हो सकती है। इसके अलावा कुछ दवाओं के सेवन (मेडिकेशन) से, थकान से, यकृत (लीवर) की समस्या के कारण, एक्जिमा, अस्थमा आदि के कारण, रक्त की कमी (रक्तक्षीणता) के कारण या उम्र की अधिकता से भी हो सकती है। गर्मी और मस्तिष्क की कमजोरी कमजोर दृष्टि का एक मुख्य कारण है। एक शक्तिशाली प्रकाश में निरंतर पढ़ना, पाचन विकार, असंतुलित खाने और भोजन में विटामिन ए की कमी भी कमजो...