Posts

Showing posts with the label ल्यूकोरिया होने के मुख्य कारण

सफेद पानी का घरेलु उपचार - Leukorrhea Home Remedy Treatment in hindi

Image
स्त्रियों के गर्भाशय की झिल्ली से, गर्भाशय के अन्दर से और गर्भाशय के मुंह से अक्सर अलग-अलग रंगों का स्राव निकलता है जैसे सफेद, पीला, नीला, दूध की तरह, धुले हुए मांस के पानी की तरह, गाढ़ा और काले रंग का , आयुर्वेद में यह प्रदर का एक प्रकार है जिसे श्वेत प्रदर White Discharge कहा जाता है। श्वेत प्रदर में योनी से असामान्य स्राव abnormal discharge होता है। सामान्य रूप से योनी से हमेशा म्यूकस डिस्चार्ज mucous discharge होता है जो की सर्विकल, एंडोमिट्रियल ग्लैंड तथा अच्छे बैक्टीरिया के कारण होता है। स्राव में योनी से निकलने वाला पदार्थ सफ़ेद या पानी जैसा होता है। इसमें कोई बदबू नहीं होती। यह केवल ओवूलेशन ovulation , प्रेगनेंसी pregnancy या सेक्स sexual arousal के दौरान ही ज्यादा मात्रा में निकलता है। बाकी समय यह काफी कम मात्रा में निकलता है। योनी से होने वाला सामान्य स्राव, जनन अंगों की सफाई cleaning, और स्नेहन lubrication करता है। यह स्राव योनी को इन्फेक्शन से भी बचाता है। लिकोरिया में होने वाला स्राव अलग होता है। इस रोग की समय पर चिकित्सा न होने के कारण से गर्भाशय से ज्यादा मात्रा में...