Posts

Showing posts with the label Amla ke Fayde

आंवला - हर किसी को जरूर करना चाहिए इसका प्रयोग. जाने क्यों ?

Image
आंवला  है  गुणो  का भंडार  वैसे हिन्दी में आंवला को आमला, आंवरा भी कहते हैं। आमतौर पर आंवला चूर्ण और आंवला का मुरब्बा बनाकर सबसे ज़्यादा लोग उपयोग करते हैं। कुछ लोग आंवला का अचार या आंवला की चटनी भी बनाकर उपयोग करते हैं। आंवला कब्ज़, अतिसार, पीलिया, बवासीर, बदहज़मी, खांसी जैसी बीमारियों से शरीर की रक्षा करता है। इसके अलावा यह वात, पित्त और कफ इन तीन दोषों को भी शान्त करता है। आंवला खाने के फ़ायदे अनेक है तथा इसके सेवन से आप अनगिनत बीमारियों से बचे रहेंगे। ताज़ा आंवला, अदरक और हरा धनिया मिलाकर इसको चटनी की तरह पीस लें। इसमें नमक, काला नमक, हींग, जीरा पाउडर और कालीमिर्च पाउडर मिलाकर खाने से डकारें शांत और हाजमा ठीक रहता है बुढ़ापा दूर करने और ख़ुद को जवां बनाएं रखने के लिए 100 ग्राम आंवले का पाउडर, 100 ग्राम काले तिल का पाउडर, 50 ग्राम शहद और 100 ग्राम देसी घी को मिलाकर 1 चम्मच प्रतिदिन सुबह एक महीने तक सेवन करने से ज़बरदस्त असर दिखाई देता है। आंवला के तेल से बालों में मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है। इससे रूसी भी हट जाती है। इतना ही नहीं आंवला के तेल से बालों को मसाज...