चेहरे पर पड़े डार्क स्पॉट को कैसे हटाएं
हम सभी चाहते हैं कि हमारी त्चचा बिल्कु ल साफ और चिकनी हो। लेकिन यह केवल एक सपने की तरह बन कर रह जाता है क्योंकि हम चाह कर भी अपने चेहरे की देखभाल उतनी नहीं कर पाते जितनी हमें वास्तव में करनी चाहिये। चेहरे पर अगर डार्क स्पॉट पडे़ हों तो आपका सारा लुक खराब लगने लगता है। बस ऐसा मन करता है कि कहीं मत जाओ और अपने आपको कमरे में बंद कर लो। लेकिन अगर चेहरे पर लगातार मुंहासे निकल रहे हैं तो जाहिर सी बात है कि चेहरे पर डार्क स्पॉट भी पडे़गे। इन डार्क स्पॉट को अगर प्राकृतिक रूप से सही करना हो तो आपको कुछ तरीके आजमाने होगें। इसके लिये आप नींबू, ऐलो वेरा, दूध, शहद या फिर चंदन पाउडर का प्रयोग कर सकती हैं। 1) दूध - दूध से अपने चेहरे की मसाज करने पर उसमें नमी समाती है और दाग धब्बों का रंग भी हल्का पड़ जाता है 2) प्याज - प्याज के रस को गहरे निशान पर लगाइये और कुछ ही दिनों में देखिये कि गहरे रंग के दाग किस तरह से साफ हो जाते हैं। 3) आलू - आलू के पीस को मसल कर उसके रस को चेहरे पर लगाइये। 4) चंदन पाउडर - चंदन पाउडर को दही के साथ मिक्स कीजिये और उसमें नींबू की चार बूंद डाल लीजिये। इसको लगाने से...